फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सिर्फ पर्चे बिके, नहीं हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनावल नगर पंचायत से खुला नामांकन का खाता
विज्ञापन

मेरठ। स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन करनावल नगर पंचायत से नामांकन का खाता खुला। यहां पर चेयरमैन पद के लिए ब्रजपाल सिंह ने पर्चा दाखिल किया। जबकि नगर निगम सहित अन्य किसी नगर पालिका या नगर पंचायत में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी नगर निगम के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। लेकिन एक महापौर पद पर और 74 पार्षद पद पर नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। वहीं जनपद की दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष और सभासद पद के लिए दूसरे दिन जहां 60 नामांकन पत्र बिके, वहीं इन दो दिनों में कुल 100 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नामांकन पत्र का मूल्य
महापौर पद का नामांकन पत्र 1000 रुपये, पार्षद पद का 400 रुपये, नगर पालिका अध्यक्ष पद का नामांकन 500 रुपये, सदस्य पद का 200 रुपये और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन 250 रुपये और सदस्य पद का नामांकन पत्र 100 रुपये का है। यदि आरक्षित वर्ग या महिला नामांकन पत्र खरीदती है तो उसका मूल्य आधा देना होगा। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त जमानत राशि का जो चालान जमा करना होगा। उसमें महापौर पद पर 12 हजार रुपये, पार्षद पर 2500 रुपये, पालिका अध्यक्ष के लिए 8000 रुपये, सदस्य के लिए 2000 रुपये, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 5000 और सदस्य के लिए 2000 रुपये जमानत राशि होगी। जबकि आरक्षित वर्ग और महिला के लिए यह जमानत राशियां आधी जमा करनी होंगी।
खास बात
महापौर पद पर अब तक सिर्फ एक नामांकन पत्र की हुई है बिक्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें