भाजपा युवाओं को केंद्रित कर बना रही योजनाएं
मेरठ।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष में चल रहे युवा खेल महोत्सव के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मैच विक्टोरिया पार्क और डीपीएस की टीम के बीच खेला गया। इसमें विक्टोरिया पार्क की टीम विजेता रही। समापन समारोह में आए मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारी उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा युवाओं को केंद्रित कर तमाम योजनाएं तैयार कर रही हैं। जिसमें उनकी शिक्षा, खेलकूद के साथ ही रोजगार संबंधी योजनाएं प्रमुख हैं।
उपेंद्र तिवारी ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के साथ ही रोजगार परक तमाम योजनाएं केंद्र ने संचालित की हुई हैं। वहीं अब प्रदेश सरकार भी इस तरफ गंभीरता से ध्यान दे रही है। क्योंकि जिस देश का युवा मजबूत और संस्कारवान होगा, वह देश तेजी से तरक्की करेगा।
इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, युवा खेल के क्षेत्रीय संयोजक वरुण गोयल ने विचार रखे। महानगर खेल संयोजक आशीष प्रताप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव, मंत्री प्रवीण अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, क्रिकेट संयोजक प्रवीण भड़ाना, सह संयोजक नासिर सैफी, विनोद जाहिदपुर, विभांशु वशिष्ठ, राहुल शर्मा, अनुज गुप्ता, प्रतीक शर्मा, शिवम शर्मा, अंकुर गोयल, अनुराग विश्नोई, रमन खुराना आदि उपस्थित रहे।
खास बात
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने रहे मुख्य अतिथि