विश्व शांति के लिए शांति विधान का आयोजन
कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
सरधना।
मोहल्ला आदर्शनगर स्थित श्री चंद्रप्रभ: दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में बृहस्पतिवार को सोलह दिवसीय शांति विधान के तहत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर में दिन में पूजा अर्चना और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर सैकड़ों भक्त भजन कीर्तन में शामिल हुए।
मंदिर में सुबह सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा नित्यपूजन, उसके बाद श्री शांति विधान का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदीप जैन, नितिन जैन, मुल्हैड़ा वालों द्वारा विधान का आयोजन कराया गया। शांति की धारा का विधान एवं सभी धार्मिक क्रियाओं का लाभ प्रदीप जैन व नितिन जैन परिवार को मिला। यह सोलह दिवसीय विधान विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 85 थाली सजाई गईं। प्रतियोगिता में आयुषी जैन प्रथम, संध्या जैन द्वितीय और अभिषेक जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण कमल जैन, योगेश जैन ने गया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, आदित्य जैन, विजय जैन, नितिन जैन, शगुण जैन, गौरव जैन, नमन जैन, रामभूल जैन, कमल जैन, विकास जैन आदि मौजूद रहे।