छह सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना
मेरइ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् उप्र जनपद शाखा की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी ने कहा कि 30 जुलाई को प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा किए जाने वाले आंदोलन का स्वरूप तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में आगामी 21 अगस्त को परिषद से जुड़े विभागों में गेट मीटिंग करके कर्मचारी जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके उपरांत छह सितंबर को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।