धर्म परिवर्तन करने पहुंचे व्यक्ति को सच संस्था ने लौटाया
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के ढोलकी मौहल्ला निवासी महेश कुमार राठौर बुधवार को धर्म परिवर्तन करने का शपथ बनवाकर अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में पहुंचा। शपथ पत्र में महेश राठौर ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्त करते हुए अपना नाम मौ. प्रिंस मलिक रखने की बात कही है। महेश राठौर सोती गंज में एक दुकान पर काम करता है। जैसे ही इसकी सूचना डा. संदीप पहल को मिली, वह तुरंत एडीएम सिटी कोर्ट में पहुंचे और मुकेश राठौर को बाहर ले आये। डा. संदीप पहल ने उससे काफी देर तक पूछताछ की और कड़ी फटकार लगाते हुए वापस लौटा दिया। संदीप पहल का कहना है कि अरब देशों से धर्म परिवर्तन की मुहिम के लिए पैसा आ रहा है। महेश राठौर का मामला भी इससे जुड़ा है। केंद्र और प्रदेश सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा।