मेरठ। कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार की हिंडन नदी को बचाने और उसे निर्मल करने की कोशिशों की सराहना करते हुए रालोद ने सबसे पहले नदी के पुनरुद्धार के लिए 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट और पौधे कमिश्नर को सौंपे। साथ ही पार्टी की तरफ से पूरा सहयोग करने का वादा किया। डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, जयराज सिंह एडवोकेट, दुष्यंत रोहटा, संजीव पस्तरा, जॉनी, नीटू ढढरा, शेर मोहम्मद, विकास, रतन सिंह, राहुल चौधरी, सुजीत, ऋषि गुर्जर आदि मौजूद रहे।