प्रतिभाशाली क्रिकेटर जाएंगे आस्ट्रेलिया
मेरठ। प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया जाने का अवसर मिलेगा। नोएडा में हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिह, गुरचरण सिंह तथा करन शर्मा के कोच अतहर अली, वर्ल्ड वाइड टैलेंट दिल्ली के चेयरमैन विशाल उप्पल ने बताया कि आस्ट्रेलिया की डैरल अकादमी क्रिकेटरों को यह अवसर प्रदान करेगी। इसके लिए ट्रायल शुरू हो रहे हैं। इलाहाबाद में चार से छह अगस्त, लखनऊ में 18 से बीस अगस्त, कानपुर में 22 से 24, नोएडा में 31 अगस्त से बीस सितंबर, मुरादाबाद में पांच सितंबर से सात सितंबर और मेरठ से 27 से 29 अगस्त तक ट्रायल होंगे। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 11 से 13 अगस्त, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में 15 से 17 सितंबर को ट्रायल होगा। आसाम के गुवाहाटी में 21 से 23 सितंबर तक ट्रायल होगा।