मेरठ। सीसीएसयू में छात्रों ने मार्कशीट के बदले पैसे मांगने का कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए प्रतिकुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता आदेश प्रधान और राजदीप विकल के नेतृत्व में छात्रों ने आरोप लगाया कि सत्र 2014-15 की मार्कशीट को लेकर अवैध वसूली हो रही है। कॉलेजों से छात्र विवि मार्कशीट के मामले को लेकर आते हैं, यहां कुछ कर्मचारी उनसे पैसे वसूल रहे हैं। इसमें दलाल भी शामिल हैं। विवि इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा। अधिकारी इस ओर से आंखें बंद किए हैं। इसके अलावा बीएड कॉलेजों के शिक्षकों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की। केमेस्ट्री विभाग में तीन छात्रों को फेल करने का आरोप लगाया।
मैनेजमेंट कमेटी के सत्र की आखिरी बैठक
मेरठ। मेरठ कॉलेज में मंगलवार को वर्तमान मैनेजमेंट कमेटी की आखिरी बैठक हुई। आखिरी सत्र का एजेंडा रखा गया। मैनेजमेंट के सदस्यों ने यादें ताजा कीं। ग्रुप फोटो हुआ। मैनेजमेंट का चुनाव छह अगस्त को होगा। इस बार चुनाव डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म सोसाइटीज एंड चिट्स कराएंगे। वह चुनाव अधिकारी हैं।