फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दो माह के लॉकडाउन में 16 लोगों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में दो माह के लॉकडाउन में 16 लोगों की हत्या
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से तो नहीं निकले, लेकिन उनके मन में रंजिश जरूर पनपती रही। इसी के चलते बीते दो महीनों में जनपद में हत्या के 16 मामले सामने आए। पुलिस की जांच में सामने आया कि अधिकांश हत्यारोपी करीबी या फिर रिश्तेदार ही थे।
विज्ञापन

गंगानगर में रजपुरा ग्राम प्रधान के चचेरे भाई रजत की हत्या, मवाना के निलोहा में किसान कृष्णपाल, लिसाड़ीगेट के लखीपुरा में जैद, मुंडाली के जिसोरा गांव में खालिद और माजिद की हत्या में पुलिस को कोई बड़ी वजह नहीं मिली। हत्या में अवैध संबंध या फिर मामूली विवाद सामने आया। हत्यारोपी कोई और नहीं, बल्कि उनके अपने ही निकले। रजत की हत्या में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी, किसान की हत्या में पत्नी और बेटी, जैद की हत्या में उसका रिश्ते का चाचा और खालिद व माजिद की हत्या में उनके पड़ोसी पूर्व प्रधान आरोपी बनाए गए। इसके अलावा भी जानी में किसान दंपती की हत्या, कंकरखेड़ा में महिला की हत्या समेत कई मामलों में करीबियों पर ही हत्या होने का अंदेशा जताया जा रहा है। इनका खुलासा होना अभी बाकी है। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि लॉकडाउन में अधिकांश हत्या की घटना अपनों के द्वारा ही की गईं, जिसमें कई घटनाओं का पुलिस ने निवारण भी किया है। जो मामले अभी बाकी हैं, उनका जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें