फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरना
विज्ञापन

मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के तत्वावधान में शनिवार को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों ने तहसील में धरना दिया। वहीं, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसान एकता संघर्ष संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एवं ब्याज दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने मवाना शुगर मिल अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शौकीन गुर्जर ने कहा कि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं, सरकार के आदेश के बाद भी शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान समय से नहीं कर रही है। यदि किसान बिजली का बिल जमा करने में देरी करता है तो उस पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। वहीं, मिल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। अपने हक को लेने के लिए भी किसानों को धरना देना पड़ रहा है। शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने को है और भुगतान समय से नहीं होने के कारण किसानों के सामने अपने बच्चों का दाखिला कराने का संकट गहरा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि चीनी मिल प्रशासन को भुगतान के लिए आदेश दिए गए हैं। जल्द ही किसानों का भुगतान होगा। वहीं, अनेश कुमार, दिलावर सिंह, अजय त्यागी, गुड्डू प्रधान, यशकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल ने किया 24.30 करोड़ का भुगतान
मवाना शुगर मिल ने शनिवार को गन्ना किसानों का 12 से 18 जनवरी तक भुगतान कर दिया।
मवाना शुगर मिल के महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मवाना शुगर मिल ने शनिवार को किसानों का 12 से 18 जनवरी तक के 24.30 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना समितियों को भेज दिया है। 12 जनवरी से 18 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने की एडवाइज गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा, चेयरमैन विनोद भाटी को भेज दी है। उन्होंने बताया कि मिल के पास पर्याप्त चीनी का स्टॉक है। इसे बेचकर नियमानुसार 85 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें