फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट न लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों का चालान
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी चलाया चेकिंगे अभियान
हेलमेट नहीं लगाने पर 640 व तीन सवारी बैठाने में 46 के चालान काटे
मेरठ।
वाहन चेकिंग अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को भी ट्रैफिक और थाना पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान दो पहिया वाहन पर तीन सवारी और हेलमेट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की गई है। अलग अलग स्थानों पर सीओ और थाना प्रभारियों ने भी चालान काटे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने पर 11 पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गये हैं। शाम तक ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने में 46 और हेलमेट नहीं लगाने में 640 के चालान काटे।
एसएसपी नितिन तिवारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। हर थाना क्षेत्र में कई चेकिंग प्वाइंट निर्धारित किए गए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पुलिस लाइन के बाहर बिना हेलमेट दोपहिया चालकों के चालान काटे। शहर में कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल, लालकुर्ती, बेगमपुल, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, दिल्ली रोड समेत 36 मुख्य स्थानों पर अभियान चला। शहर और देहात में सभी सीओ और थानेदारों ने अलग से कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हैं निर्देश
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और तीन सवारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी सीओ, थानेदार और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी ट्रैफिक नियम तोड़े कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन में कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के दोपहिया पर दिखा तो कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से उलझे भाजपा नेता
भाजपा के एक पार्षद डेयरी फार्म पर टीआई से उलझ गए। इस दौरान पुलिस ने एक नहीं सुनी। बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास भी युवक ने भाजपा विधायक का रिश्तेदार बताया। बाद में पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर चालान कर दिया।
विज्ञापन

निलंबित पुलिसकर्मियों पर जांच बैठी
बुधवार को लापरवाही में निलंबित हुए छह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश एसएसपी नितिन तिवारी ने दिए। हेडकांस्टेबल बृजेश कुमार, हेडकांस्टेबल शांति प्रसाद, कांस्टेबल अरशद अली रजा, कांस्टेबल शमीम अहमद ने अभियान के दौरान लापरवाही बरती। वहीं भैसाली बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान कांस्टेबल खेमचंद व एक अन्य ट्रैफिक बूथ में आराम फरमाते मिले थे। ट्रैफिक पुलिस में पिछले दो साल में निलंबन की पहली कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें