फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ग्रामीणों से 1.85 करोड़ रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने दोगुने करने का लालच देकर 1.85 करोड़ ठगे
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। रहावती गांव के 20 लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देकर सीतापुर के एक व्यक्ति ने एक करोड़ 85 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। बुधवार को एसएसपी के निर्देश पर बहसूमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

रहावती गांव निवासी सतीश चंद पुत्र सूरजपाल ने बताया कि वह किसान है। कई माह पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती 416 आवास विकास कॉलोनी सेक्टर ए लखीमपुर खीरी सीतापुर निवासी वीके मिश्रा पुत्र पुतनीलाल से हुई थी। वह अपने आप को एक ग्रुप का मलिक बताता था। जो मल्टीस्टोरी, बिल्डिंग, फैक्ट्री, रेजिडेंशियल बिल्डिंग व कांपलेक्स आदि बनाने का कार्य करती है। आरोप है कि वीके मिश्रा ने उसे बताया कि वह दिए गए रुपये को सरकारी काम में इनवेस्ट कर डबल करा देगा। इसके बाद मेरठ के एक होटल में आरोपी उससे मिलने आया था। सतीश ने बताया कि उसने विश्वास में लेने के लिए कंपनी के समस्त एग्रीमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, चेक आदि दिखाए। इसके अलावा उन्हें एक प्लाट के फर्जी कागजात भी दिखाए। इसके बाद ग्रामीण हरीश ठाकुर, दीपक कुमार, मनोज कुमार, कुंवर नागेंद्र सिंह, बलवानंचद, संजय कुमार, ललित कुमार, मनोज कुमार, सोहन सिंह समेत 20 लोगों से आरोपी ने रुपये दोगुने का लालच देकर एक करोड़ 85 लाख रुपये ठग लिए। कुछ समय बाद उन्होंने वीके मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन नहीं मिला। तब उन्हें अपने साथ ठगी होने का पता चला। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी ने लोकसभा चुनाव में लखनऊ से एक पार्टी से चुनाव भी लड़ा है। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें