फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला
विज्ञापन

सरधना। कुशावली-सलावा मार्ग पर ज्वालागढ़ तिराहे के समीप बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन ने खेत की सिंचाई करते समय सड़क किनारे बैठे किसान को कुचल दिया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उसके पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ज्वालागढ़ गांव निवासी चंद्रपाल (45) पुत्र हरि सिंह बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान वह कुशावली-सलावा मार्ग पर बैठ गया। इसी दौरान यहां से अज्ञात वाहन गुजरा। उसने चंद्रपाल को कुचल लिया। जिससे चंद्रपाल ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इसकी जानकारी आसपास काम कर रहे किसानों और पुलिस को दी। इस पर वे मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। इस पर वे भी मौके पर पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रपाल के पुत्र अमित ने थाने में अज्ञात वाहन चालके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें