फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा संपदा की जमीन पर कब्जे की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा संपदा की जमीन पर कब्जे की तैयारी
विज्ञापन

- बंगला नंबर 213 में कई वर्गमीटर जमीन पर लगाए कंटीले तार
- निरीक्षण के बाद भी कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने नहीं की कार्रवाई
- वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी पूजा रत्न केंद्र के पीछे का मामला
मेरठ।
कैंट क्षेत्र में बंगलों पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले नहीं थम रहे हैं। मछेरान से लेकर बंगला नंबर 210 बी के बाद अब बंगला नंबर 213 में भी अवैध निर्माण की तैयारी चल रही है। यहां चुपके से कंटीले तार लगाकर प्लॉट काटने की तैयारी है। लेकिन रक्षा संपदा अधिकारी इस पर बोलने से बच रही हैं। एक तरफ कैंट बोर्ड मरम्मत की अनुमति के लिए भी लोगों को टरकाता रहता है। वहीं दूसरी तरफ भूमाफिया जमीन कब्जा करने में लगे हैं।
रक्षा संपदा की हजारों वर्गमीटर जमीन पर कंटीले तार लगा दिए गए हैं। इससे वहां रहने वाले लोगों के सामने आवागमन को लेकर दिक्कत होने लगी है। इसके बाद भी सरकारी अमला कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। हजारों वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा कर प्लॉट काटने की तैयारी चल रही है। बता दें, इस जमीन को केतकी देवी ने खरीदा था। उनकी मौत के बाद से जमीन पर भूमाफिया का कब्जा है।
विज्ञापन

विवाद भी बन रहा कब्जे की जड़
सूत्रों के अनुसार जिस भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा कर रखा है, उसका विवाद स्थानीय लोगों से भी चल रहा है। मामला न्यायालय में था। हालांकि, कोर्ट में इस मामले का स्टेटस पता नहीं चल सका है। वहीं बिना रक्षा संपदा की अनुमति के इस जमीन पर कंटीले तार लगाने पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां भी कब्जे की जद में बंगले
इससे पहले भी कैंट क्षेत्र में कई बंगले कब्जे की जद में हैं। इन्हें खाली कराने की हिम्मत कैंट बोर्ड नहीं उठा पा रहा है। मछेरान में तो कई बंगलों पर अवैध निर्माण भी हो चुके हैं। बंगला नंबर 210 बी में तो बड़ी-बड़ी कोठियां तैयार हो चुकी हैं। इनके खिलाफ आवाज उठाने में सरकारी अमला पीछेे हट रहा है।
वर्जन=====
इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह देखना होगा कि जमीन किस प्रकार ही है। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है तो सरासर गलत है।
बीना वाधवा, उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड

मेरे संज्ञान में कंटीले तार लगने का मामला नहीं है। हालांकि, इस पर आपस में भी स्थानीय क्षेत्रवासियों में कुछ केस चल रहा है। मैं कह नहीं सकता हूं।
नीरज राठौर, पार्षद, वार्ड - 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें