सीएम से मिलकर विधायक ने क्षेत्र के विकास की बात रखी
जानीखुर्द। सिवाल खास विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने गन्ना भुगतान का भी मुद्दा रखा और सहायता मांगी।
सिवाल खास क्षेत्र विधायक जितेंद्र सतवई ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने भोला झाल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने की मांग की। उन्होंने गन्ना भुगतान, क्षेत्र के रजवाहों और गंगनहर के जर्जर पुलों के पुनर्निमाण करवाने, बाग मार्ग बनवाने की मांग की। क्षेत्र में नये उद्योग लगवाने की मांग भी की। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके। इस दौरान उन्होंने गन्ना भगुतान कराने की भी मांग की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक जितेंद्र सतवई से सभी मांगों पर जल्द कार्यो योजना बनाकर शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।