फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्वीमिंग पूल : न लाइसेंस और ना ही ट्रेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध स्वीमिंग पूल : न लाइसेंस और ना ही ट्रेनर
विज्ञापन

मवाना। जिले में कई स्थानों व किठौर के स्वीमिंग पूल में हुए हादसों के बाद भी प्रशासन व पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया है। मवाना तहसील अंतर्गत कई गांवों में अवैध रुप से स्वीमिंग पूल खुले हुए है। लेकिन आज तक इन पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बताते चले कि परीक्षितगढ़ मार्ग पर किठौर कस्बे का एक युवक सोमवार दोस्तों के साथ अवैध रुप से खुले स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। नहानें के दौरान उसका सिर पूल की दीवार से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। देहात क्षेत्र में न जाने कितने ही स्वीमिंग पूल बिना लाइसेंस के चल रहे है। हस्तिनापुर, मिल रोड, धनपुर-तोफापुर के पास अवैध रुप से स्वीमिंग पूल बने है। गर्मी आते ही इन स्वीमिंग पुल में युवाओं की भीड़ लगती है। पूल संचालक युवाओं से 70 से 100 रुपये प्रति घंटा तक वसूलते है। बिना लाइसेंस के इन स्वीमिंग पूल के संचालन के चलते सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है वहीं पानी की भी बरबादी हो रही है। इतना होने के बाद भी पुलिस व प्रशासन इन स्वीमिंग पूल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में नहीं सोचते हैं। नियमानुसार स्वीमिंग पूल के संचालन के लिए लाइसेंस व ट्रेनर होना आवश्यक है। परंतु यहां न तो ट्रेनर है और न ही कोई स्वीमिंग पूल का लाइसेंस है। इस बारे में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे स्वीमिंग पुल को चिन्हित किया जायेगा और उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें