फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

दौराला। ग्राम चिरौड़ी में दहेज की खातिर महिला सिपाही से ससुराल वालों ने मारपीट की तथा उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों से छूटकर थाने पहुंची महिला सिपाही ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव छुर निवासी रामवीर सिंह ने अपनी बेटी शिवानी तालियान की शादी वर्ष 2017 में चिरौड़ी निवासी राजपाल के पुत्र आरपीएफ में तैनात विकास से की थी। शिवानी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में चल रही है। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान महिला सिपाही करीब एक वर्ष पूर्व मायके में जाकर रहने लगी। इस मामले में दोनों पक्षों की कई बार पंचायत हो चुकी है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसके परिजन आरोपियों को दो लाख रुपये दे चुके हैं। पीड़ित के अनुसार रविवार शाम को उसका पति उसे ससुराल लेकर आया। आरोप है कि रात में ससुराल वालों ने उसके बाद अभद्रता की। इतना ही नहीं सोमवार सुबह विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद महिला सिपाही को घर से निकाल दिया। उसने मायके वालों को मामले की जानकारी दी। वहीं, दौराला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, इस संबंध में एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। मामले की जांचकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें