फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव की चार दिन बाद भी शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शव की चार दिन बाद भी शनाख्त नहीं
विज्ञापन

खरखौदा। गांव धनतला में चार दिन पहले नाले में एक युवक का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं शनाख्त नहीं होने पर सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चार दिन पहले दोपहर में गांव धनतला निवासी कुछ बच्चे तलहैटा मार्ग स्थित खेत पर जा रहे थे। ये नाले के पास पहुंचे तो इन्हें पुल के नीचे शव तैरता दिखाई दिया। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी थी। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला था। पुलिस जांच में मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई थी। बाएं हाथ पर हनुमानजी का बड़ा चित्र बना था तथा दाएं हाथ पर अंग्रेजी में डीए लिखा था। शरीर पर मटमैले रंग का लोअर था। उसकी जेब में 115 रुपये रकम भी मिली थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इस बाबत सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्र्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें