फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ने की सर्वे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीओ ने की सर्वे की जांच
विज्ञापन

दौराला। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा दौराला चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम वलीदपुर में चल रहे गन्ना सर्वे की जांच की गई। उनके द्वारा पूर्व में सर्वे किए गए खेतों की दोबारा माप की गई, जो सही पाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान जांच दल में जिला गन्ना अधिकारी के साथ दिलीप सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक दौराला, आनंद प्रकाश दूबे सचिव सहकारी विकास गन्ना समिति दौराला एवं चीनी मिल महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि दौराला चीनी मिल का गन्ना सर्वे कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी जांच दल के साथ गांव वलीदपुर में किसान गोष्ठी में पहुंचे और गोष्ठी में गांव के कृषक शामिल रहे। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया गया। गोष्ठी में महाप्रबंधक दौराला चीनी मिल संजीव कुमार खाटियान ने कहा कि चीनी मिल किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान के लिए प्रयासरत है। 25 जून को 16 से 22 अप्रैल तक खरीदे गए गन्ने के भुगतान की एडवाइजरी समितियों को भेज दी जाएगी। दौराला चीनी मिल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान करने में अव्वल है। तय समय के अनुसार दौराला चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ने का भुगतान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गन्ना सर्वेक्षण भी समय से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें