फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं पर विमर्श
विज्ञापन

सरूरपुर। भारतीय किसान यूनियन की एक पंचायत रविवार को मीरपुर गांव में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने कहा किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। समय से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया था कि 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान होगा। मिलों को बंद हुए दो माह हो गए हैं अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। वहीं आवारा पशु की भी समस्या बहुत बड़ी है। किसानों को मात्र छह घंटे बिजली मिल रही है। पंचायत मांग की गई कि नलकूप के लिए कम से कम 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। किसानों ने कहा हमें ब्याज सहित गन्ने का भुगतान हो। अगर किसान बैंक से लोन लेता है तो टाइम पर नहीं देता तो उस पर ब्याज लगा दिया जाता है, लेकिन किसानों को गन्ने का भुगतान देर से दिए जाने पर काई भी ब्याज नहीं दिया जाता। पंचायत में घोषणा की गई कि क्षेत्र के आवारा पशुओं की समस्या को दूर नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन 27 तारीख में कलक्ट्रेट में पशुओं के साथ धरना देगी। पंचायत का संचालन गजेंद्र सिंह दबथुवा ने किया और अध्यक्षता केशव त्यागी ने की। छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार करनावल, सत्यवीर सिंह जंगेठी, रविंद्र सिंह, हरेंद्र जानी, मनोज, अशफाक प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें