फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने की थी शर्मिष्ठा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। थाना क्षेत्र के ग्राम नवल सूरजपुर में बीते रविवार को जंगल में हुई महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हत्या आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने जमीन बेचने का विरोध करने पर मां की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि बीते रविवार को किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम नवल सूरजपुर में खेत पर काम करने गई महिला शर्मिष्ठा (50) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जिसमें मृतका के परिजनों ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा कायम कराया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पुत्र शिवदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उसने हत्या करना कबूल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता की कुछ माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी मां से अपने हिस्से की जमीन बेचने की जिद कर रहा था। उसकी मां उसे नशा छोड़ने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं जमीन बेचने का विरोध करती थी। जिससे क्षुब्ध होकर बीती 16 जून को अपनी मां तथा छोटे भाई के साथ खेत पर निराई करने पहुंचा। आरोपी शिवदीप ने पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे मां से गर्मी का बहाना बनाकर छोटे भाई को साथ ले गया। इसके कुछ देर बाद शिवदीप खेत पर पहुंचा और मां शर्मिष्ठा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं शव को दूसरे खेत में फेंक दिया। उधर, शर्मिष्ठा दोपहर में घर नहीं पहुंची तो शिवदीप अपने छोटे भाई के साथ तलाश करते हुए जंगल पहुंचा। शर्मिष्ठा पास के खेत में मृत पड़ी थी। इसके बाद दोनों भाइयों ने इसकी जानकारी ग्रामीण को एवं पुलिस को दी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तथा शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे की मांग करते हुए किठौर-ललियाना मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
....जिसने किया अंतिम संस्कार, वही निकला हत्यारा
नवल निवासी महिला शर्मिष्ठा हत्या के मामले में जिस पुत्र ने अंतिम संस्कार किया। वही पुत्र उसका हत्यारा निकला। पुत्र द्वारा मां की हत्या करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें