फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अजगर ने डाला डेरा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर अजगर ने डाला डेरा, जाम
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव के सामने शुक्रवार रात किसान के घेर से निकला अजगर नेशनल हाईवे पर आ गया। इससे हाईवे पर यातायात जाम हो गया। यहां अजगर को देखने के लिए भीड़ जुट गई। इसी दौरान अजगर के कुचलने जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टोल एंबुलेंस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से अजगर को जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन

मटौर निवासी जय चौहान के घेर में बीती रात एक अजगर घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं, ग्रामीण एकत्र हो गए। हालांकि उन्हें अजगर घेर में नहीं दिखाई पड़ा। बताया कि देर रात अजगर घेर से निकला और गांव के सामने हाईवे पर पहुंच गया। दहशत के चलते चालकों ने गाड़ियों की स्पीड को ब्रेक लगा दिए और देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दौराला थाने में दी। इस दौरान अजगर पीछे हटा तो एक कार उसे कुचलकर चली गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन कार सवार का सुराग नहीं लग सका। वहीं, कार्यवाहक एसओ एमपी सिंह ने बताया कि अजगर को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें