फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई-बहन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

दौराला। दादरी गांव में शुक्रवार रात मामूली कहासुनी को लेकर गांव के कुछ युवकों ने अनुसूचित परिवार के घर में घुसकर गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार की महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में अनुसूचित जाति के विनोद परिवार के साथ रहता है। बताया कि शुक्रवार को विनोद के परिवार की महिला की गांव के ही गुर्जर बिरादरी के राजवीर पक्ष की एक महिला से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी पाकर शुक्रवार देर रात आरोपी राजवीर ने नितिन एवं दो अन्य लोगों के साथ मिलकर विनोद के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने घर पर मौजूद विनोद की बेटी रेशम एवं बेटे अंकित के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को घर से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ने जान बचाने का प्रयास किया तो दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़िता द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मारपीट में घायल भाई-बहन का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं, पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें