फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो रात के अंधेरे में लोगों को लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते थे। टैक्सी गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जबकि मुख्य सरगना व एक अन्य अभी फरार है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि 11 जून को सदर बाजार थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी का आरोप था कि उसे कुछ लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ लूटपाट की। वारदात को आधार बनाकर एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता ने तफ्तीश की। सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को बेगमपुल के पास से दो बदमाशों संतोष पुत्र स्व. बाबू निवासी ग्राम मालो थाना कलान जनपद शहाजहांपुर हाल निवासी कसेरूबक्सर मवाना रोड और इकबाल पुत्र रशीद निवासी कसेरूबक्सर मवाना रोड को धर दबोचा। जबकि उनके दो साथी दीपक पुत्र ब्रह्मपाल निवासी डिफेंस चौराहा हस्तिनापुर और उस्मान पुत्र मिंयाजान निवासी धवारसी अमरोहा हाल पता कसेरूबक्सर फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि यह बदमाश रात के समय में ऐसे व्यक्ति की तलाश में रहते थे जो बस के इंतजार में खड़ा होता था। बदमाशों की टैक्सी में इने दो-तीन साथी सवारी के रूप में बैठे रहते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह उसे ले जंगल अथवा सुनसान जगह ले जाकर लूट लेते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लाइटर पिस्टल व कार बरामद की है। इन बदमाशों ने 11 जून की घटना को भी कुबूला। उनके पास से मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की आईडी, विजीटिंग कार्ड, एक्सिस बैंक की चेकबुक व पॉवर बैंक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें