फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी में मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी में मुठभेड़, दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन


मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में शुक्रवार रात मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी दबोच लिया।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि सम्राट पुलिया के पास इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने दिल्ली नंबर की स्पेलेंडर बाइक को रोकने की कोशिश की। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर गोली चला दी और नाला रोड पर भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी सिटी ने बताया कि घायल युवक आकाश पुत्र सुरेश निवासी सिसौली थाना मुंडाली है। उसके साथी आशीष निवासी शताब्दीनगर को भी पकड़ लिया गया। दोनों के पास से एक तमंचा, दिल्ली से चोरी बाइक और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आकाश अपहरण और हत्या के मामले में परतापुर से जेल जा चुका है। यह गिरोह दिल्ली और गाजियाबाद से बाइक व कार चोरी के अलावा गंगानगर से भी बाइक चोरी कर चुके हैं। दोनों पर लूट, हत्या और चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। आकाश ने पूछताछ में बताया कि बाइक उसने आशीष के साथ मिलकर चोरी की थी। चोरी की बाइक लिसाड़ीगेट निवासी युवक को बेचनी थी। आकाश वांछित भी चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें