फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसीपुर चिंदौडी में संघर्ष-फायरिंग, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसीपुर चिंदौडी में संघर्ष-फायरिंग, छह घायल
विज्ञापन


खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के घोसीपुर चिंदौड़ी गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को संघर्ष और फायरिंग हो गई। एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। एक पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार घोसीपुर चिंदौडी गांव निवासी फैजाब और मौजुद्दीन में रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के परिवार को राजनैतिक संरक्षण भी बहुत मिलता है। दो वर्षों में दोनों पक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज हो चुके हैं। मौजुद्दीन का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को उसके परिवार के ही राशिद, आसिफ, शहीद, पप्पो पुत्र सनीफ, सनीफ पुत्र अब्बू, बिब्बो पत्नी सनीफ सभी लोग मैकेनिक को साथ लेकर अपने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान दूसरे पक्ष के जावेद, आबिद, दानिश, रहमान, साबिर पुत्र जब्बार और जब्बार, जकालो पुत्र बसरु, फरमान पुत्र लामों, फैजाब, उम्मेद पुत्र पल्लड सभी लोगों ने लाठी डंडे और तमंचे लेकर उसके मकान पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी की। जिसमें मौजुद्दीन पक्ष के राशिद, आसिफ, शाहिद, सनीफ व बिब्बो सभी को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं, फैजाब पक्ष ने भी मारपीट में अपने पक्ष के नादिर को चोटिल बताते हुए थाने पर तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने फैजाब पक्ष का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने जानलेवा हमले में नामजद आबिद व रहमान का शांतिभंग में चालान किया। सीओ किठौर आलोक सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच करके कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें