फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशीला पदार्थ पिलाकर युवक का गुप्तांग काटा, चार किन्नर हिरासत में

Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ में किन्नरों के साथ नाच-गाना करने वाले युवक का नशीला पदार्थ देकर गुप्तांग काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार किन्नरों को हिरासत में लिया है। वहीं युवक की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के जाकिर कालोनी में रहने वाला युवक काफी समय से किन्नरों की मंडली में नाच-गाने का काम कर रहा था। गुरुवार देर रात वह रेलवे रोड स्थित मनसबिया मदरसे के सामने रहने वाले कुछ किन्नरों के साथ परतापुर गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पांच-छह किन्नरों ने परतापुर फ्लाईओवर के नीचे उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। बेहोश होने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया और जुर्रानपुर फाटक के पास फेंककर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चार किन्नरों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी लगने पर काफी संख्या में किन्नर परतापुर थाने में एकत्र हो गए, जिन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें