फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी, पड़ोसी ने गोली चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश दी, पड़ोसी ने गोली चलाई
विज्ञापन


परीक्षितगढ़/मेरठ। परीक्षितगढ़ में पिछले दिनों दो पेट्रोल पंपों पर दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में एक घर में दबिश दे दी। इस दौरान बदमाश आने का शोर मच गया। जिस पर पड़ोसी ने बदमाश होने के शक में पुलिसकर्मियों पर तमंचे से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि पेट्रोल पंप लूट का एक आरोपी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में छिपा है। जिस पर पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार रात इस घर में जा घुसे। जिसके बाद मकान मालिक और परिजनों की बदमाश होने के शक में चीख निकल गई। पुलिस वालो ने परिवार के साथ पूछताछ शुरू करते हुए घर की तलाशी ली। बेड और संदूक तक को खंगाला। इसी बीच कुछ पुलिस वाले मकान की छत पर जा पहुंचे। शोर सुनकर पड़ोसी युवक ने बदमाश होने के शक में तमंचे से गोली चला दी। गोली से बचते हुए पुलिस वालों ने आरोपी को दबोच लिया और थाना परीक्षितगढ लेकर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गांव बहलोलपुर मार्ग पर लूटपाट की नीयत से खड़ा होना बताया।
विज्ञापन

खौफ में परिवार
मकान मालिक ने बताया कि पुलिसकर्मी दीवार फांदकर घर में कूदे थे। मेरे और पत्नी के चेहरे पर टॉर्च की रोशनी मारी तो हम डर गए। पूरे परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। तभी से उसकी पत्नी व बच्चे खौफ में हैं। सवाल किया कि पुलिस बिना सर्च वारंट के मुखबिर की सूचना को ही आधार मानकर किसी के भी घर में कैसे कूद सकती है। इससे पूरा परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर दी दबिश
पेट्रोल पंप लूट के एक आरोपी के घर में छिपे होने की सूचना पर दबिश दी थी। पुलिस पर बदमाश समझकर गोली चलाने के मामले में आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। रिजवान गांव बहलोलपुर मार्ग पर लूट की फिराक में खड़ा था। -करतार सिंह, एसओ परीक्षितगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें