फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील व वन विभाग के अधिकारियों के साथ कर्मियों ने की गंगा की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम, तहसीलदार ने की गंगा की सफाई, कराया योग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मखदूमपुर गंगा घाट के किनारे बृहस्पतिवार को एसडीएम, तहसीलदार व वन विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में तहसील व नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे । तहसील कर्मियों ने गंगा की सफाई की। सफाई के बाद एसडीएम व तहसीलदार ने सभी तहसील कर्मियों को योग कराया।
विज्ञापन

एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता तथा वन विभाग के अधिकारी बृहस्पतिवार को नगर पालिका मवाना के अधिशासी अधिकारी एसके सिंह व तहसील कर्मियों को साथ मखदूमपुर गंगा घाट पर पहुंचे । इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने गंगा घाट की सफाई की। और कूड़ा गाड़ी में डाला। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में कर्मियों ने योग किया। एसडीएम ने कर्मियों को बताया योग करने से सभी बीमारियां दूर रहती हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, जितेंद्र, साविका शर्मा, विजेंद्र व सुनील आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें