फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत एक दर्जन घायल
विज्ञापन

दौराला। हाईवे पर दशरथपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार अल सुबह तीन वाहनों की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। हादसे के दौरान बाधित यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे कराया।
विज्ञापन

खतौली डिपो की बस का चालक राहुल निवासी फलावदा एवं परिचालक भोपा निवासी योगेश आज करीब चार बजे सवारियों को लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया कि इस दौरान चालक को झपकी लग गई। बस दशरथपुर गांव के सामने खराब खड़ेे लोहे के सामान से लदे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। बस के पीछे आ रही ईको कार भी उसमें जा घुसी। हादसे की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस एवं टोल एंबुलेंस कर्मियों ने कार एवं बस में सवार घायल विवेक, जतिन, विजय कुमार, देशराज समेत करीब एक दर्जन सवारियों को सीएचसी में उपचार दिलाया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हाईवे किनारे खड़ा किया और जाम खुलवाया। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया खड़े ट्रक में रोडवेज बस के घुसने से हादसा हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें