फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड 34 में छह जुलाई को होगा उपचुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड 34 में छह जुलाई को होगा उपचुनाव
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय मेरठ द्वारा जिला पंचायत वार्ड 34 में उपचुनाव 6 जुलाई को कराया जाएगा। जिसके लिए ब्लॉक के कर्मचारी तैयारी में जुट गए हैं। प्रत्याशी भी गांवों में जनसंपर्क करने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड 34 से जिला पंचायत सदस्य बसपा के दिलशाद खान सठला की 28 अगस्त 2018 को दिल्ली कोटला में गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिला पंचायत की हत्या के बाद 10 माह से वार्ड 34 जिला पंचायत सदस्य का पद रिक्त चला आ रहा था। प्रदेश सरकार ने 6 जुलाई को जिला पंचायत उपचुनाव कराने के निर्देश जारी किए है। एडीओ पंचायत बाबूराम नागर ने बताया कि ब्लॉक परीक्षितगढ़ जिला पंचायत सदस्य वार्ड 34 के उपचुनाव के लिए 26 जून को नामाकन, 27 जून को नामांकनों की जांच, 28 जून को प्रत्याशियों के नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। वहीं 6 जुलाई को मतदान होगा और 8 जुलाई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें