फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प1र्चम उतर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की मासिक मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार मंडल की बैठक में लेबर इंस्पेक्टर पर लगाए आरोप
विज्ञापन

सरधना। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट स्थित पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को मासिक बैठक हुई। जिसमें अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से नगर में पालिका द्वारा बनवाए गए शौचालयों को शुरू कराने, नगर की खराब पड़ी लाइट व खराब पडे़ वाटर कूलर को ठीक कराने, मेला बूढ़ा बाबा के दौरान वाहनों की पार्किंग मेले से अलग कराने की मांग की गई। वहीं सरधना व नानू पुल पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए फिर से हाइट गेज लगवाने की बात कही गई। बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लेबर इंस्पेक्टर द्वारा दुकानों पर काम करने वाले युवकों की कम उम्र बताकर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में सभी समस्याओं को लेकर एसडीएम अमित कुमार भारतीय से मिलने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, इरफान, जावेद सिद्दकी, सनत जैन, सुनील जैन, शाहिद मलिक, इरशाद खान, ब्रजमोहन शर्मा व शैैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें