फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडल जीतकर किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडल जीतकर किया नाम रोशन
विज्ञापन

मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के छात्र छात्राओं ने दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी के संरक्षक बीआर धामा ने बताया कि प्रथम पुष्पा रानी गुप्ता मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 जून तक रोहिणी दिल्ली में हुआ। इसमें एकेडमी के छात्र हितेश धामा ने 10 मीटर एअर राइफल में चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। उन्हें प्रमाण पत्र तथा 21 हजार रुपये प्रदान किए गए। प्राची चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्हें 11 हजार रुपये तथा प्रमाण पत्र मिला। इसके साथ आर्यन चौधरी, संयम चौधरी, सलौनी, आर्यन खजूरी ने 10 मीटर एअर पिस्टल में शानदान प्रदर्शन किया। एकेडमी के संरक्षक बीआर धामा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें