फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम में स्नातक सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल प्रभात आश्रम में स्नातक सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

जानीखुर्द। गुरुकुल प्रभात आश्रम शुक्रवार को तीन दिवसीय स्नातक सम्मेलन संपन्न हो गया।
दशहरा पर्व पर शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम में यज्ञ एवं भजन प्रवचन आदि विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके अंतिम दिन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरूआत सुबह परिचय सत्र से हुई। इस अवसर पर दिवंगत स्नातकों की स्मृति में मौन सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्नातकों ने अपने प्रेरणास्पद संस्मरण सुनाए। सांस्कृतिक सत्र में बच्चों ने प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम भारतीय राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में स्नातकों की भूमिका विषयक सत्र का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्नातकों ने विभिन्न पक्षों पर चिंतन कर अनेक भावी प्रकल्प का निर्णय लिया। जहां सभी स्नातकों ने एकमत से स्वीकार किया कि आज भारतीय संस्कृति के विरोधपूर्ण वातावरण में विश्व की सुरक्षा एवं कल्याण केवल भारतीय हिंदुत्व संस्कृति से ही संभव है। इस अवसर पर गुरुकुल प्रभात आश्रम के कुलाध्यक्ष श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति की सुरक्षा के हम सजग प्रहरी बने। हम जहां भी जिस किसी क्षेत्र में हो उस क्षेत्र में संकल्पबद्ध होकर दायित्व बोध के साथ सक्रिय हों, पद की लालसा के लिए नहीं। शांतिपाठ के साथ तीन दिवसीय स्नातक सम्मेलन का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें