फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स न मिलने पर सील नहीं हुई मीट फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्स न मिलने पर सील नहीं हुई मीट फैक्ट्री
विज्ञापन

खरखौदा। एमडीए पूर्व मंत्री की फैक्टरी समेत दो बड़े मीट प्लांट पर सील लगा चुका है। वहीं, शुक्रवार को एक अन्य मीट फैक्टरी पर सील लगाने की तैयारी को लेकर पुलिस फोर्स की मांग की थी। शुक्रवार को फैक्टरी पर सील लगाने की तैयारी पूरी हो गई थी। फिर अचानक पुलिस फोर्स उपलब्ध न होना बताकर कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित गांव अल्लीपुर में करीब दो दर्जन मीट फैक्ट्री, रैंडरिंग प्लांट एवं मुर्गी दाना प्लांट हैं। यह क्षेत्र औद्योगिक नहीं है। ये फैक्टरियां कृषि भूमि पर स्थापित हैं। पहले यह क्षेत्र एमडीए की सीमा से बाहर था। एमडीए ने अपनी सीमा का विस्तार किया तो ये सभी फैक्टरियां उसके अंतर्गत आ गईं। कृषि भूमि में फैक्टरी होने के कारण एमडीए ने इन सभी को अवैध घोषित कर दिया। जिसमें सबसे पहले एमडीए ने हापुड़ रोड पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब एवं तान्या मार्केटिंग फैक्टरियों को सील कर दिया था। अब एमडीए फिर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। जहां पांच दिन पहले एमडीए के जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने पुलिस फोर्स की मांग करते हुए बताया कि मैसर्स अल शावेज फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड गांव अल्लीपुर में है। उसे बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के 7500 वर्ग मीटर भूमि को घेरकर निर्माण किया गया है। अवैध घोषित होने के बाद एमडीए ने शुक्रवार को सील लगाना सुनिश्चित किया था। जोनल अधिकारी ने इस दौरान पुलिस फोर्स की भी मांग की थी। पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने के कारण शुक्रवार को फैक्ट्री सील करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं मिल सकी है। जिस कारण फैक्टरी को सील नहीं किया जा सका है। -आलोक कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें