फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का सोतीगंज में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का सोतीगंज में छापा
विज्ञापन

- सदर बाजार थाने में कबाड़ी बेहोश हुआ, बखेड़ा हुआ
- वाहन लुटेरे की निशानदेही पर पुलिस ने मारा था छापा
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ‘वाहन कमेला’ सोतीगंज में शुक्रवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और सदर बाजार पुलिस ने छापा मारा। दिल्ली पुलिस वाहन लूट के एक आरोपी लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। कबाड़ी को थाने लाया गया, जहां उसने हार्टअटैक आने का ड्रामा किया। इस पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने उसे दिल्ली पुलिस के साथ भेज दिया।
दिल्ली क्राइम ब्रांच शुक्रवार दोपहर सदर बाजार थाने पहुंची। क्राइम ब्रांच वाहन लूट के आरोपी को लेकर आई थी। उसने चोरी व लूट के वाहन सोतीगंज में कासिम कबाड़ी के यहां बेचना बताया। दिल्ली पुलिस आरोपी को कासिम के गोदाम पर ले गई। टीम के साथ सदर बाजार पुलिस भी मौजूद थी। छापा लगते ही सोतीगंज में अफरातफरी मच गई। बाजार की दुकानों में शटर लगाकर कबाड़ी इधर उधर भागने लगे। एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि आरोपी कासिम को पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के गोदाम से वाहनों के पुर्जे बरामद किए हैं। हालांकि अभी चोरी की गाड़ी कटने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बाजार थाने में बखेड़ा
आरोपी कासिम को पुलिस सदर थाने में लाई। जहां पर कासिम ने बेहोश होने का ड्रामा किया। कासिम की पैरवी करने पहुंचे सोतीगंज के कबाड़ियों ने बताया है कि कासिम हार्टअटैक का मरीज है। कासिम को अटैक आया है। यह सुनकर दिल्ली और सदर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसओ सदर बाजार ने कासिम को पानी पिलवाया और क्राइम ब्रांच ऑफिस भेजा। पुलिस ने कहा कि आरोपी कासिम के गोदाम से कुछ नहीं मिला। पुलिस आरोपी कासिम को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें