फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने आपके घर पहुंचेगी एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये देने आपके घर पहुंचेगी एटीएम
विज्ञापन

- शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक की एटीएम वैन का हुआ शुभारंभ
- केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मेरठ।
जिला सहकारी बैंक ने जनपद में पहली एटीएम वैन का शुक्रवार को शुभारंभ किया। एटीएम वैन को केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क एवं परिवहन जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला सहकारी बैंक से अधिकांश किसान और ग्रामीण क्षेत्र के लोग जुड़े हैं। उन्हें इस एटीएम वैन से बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल के साथ जिला सहकारी बैंक की सराहना की।
जिला सहकारी बैंक पहुंचने पर चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने बोर्ड सदस्यों के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब कोई केंद्रीय मंत्री बैंक आए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों को गिनाने के साथ बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी की पहल से प्रदेश में 30 एटीएम वैन शुरू की गई हैं। जिसमें मेरठ जनपद का भी चयन हुआ है। आज से यह वैन गांव-गांव जाकर लोगों को नगदी देने की सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार, संचालक मंडल से प्रदीप त्यागी, मदनपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, अंकुर सांगवान, अनिल मलिक, सुरेंद्र सिंह, लाखन सिंह, कैलाश सिंह, शरद मुद्गल, रीना तोमर, सविता मुखिया, प्रमिद्र मुखिया, नरेश तोमर, योगेंद्र कुसैड़ी, रिषिपाल, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में संचालक मंडल ने वीके सिंह का परतापुर बाईपास पर स्वागत किया। उन्हें वाहनों के काफिले के साथ जिला सहकारी बैंक ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें