फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर से महिला पर अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर से महिला पर अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान पति ने मंदिर के लाउडस्पीकर से एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर महिला ने थाने में छेड़छाड़ एवं जान को खतरा बताते हुए तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व गांव के पूर्व प्रधान पति ने मंदिर के लाउडस्पीकर से उसे चंबल की फूलन देवी कहा। इसका महिला के पति द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पूर्व प्रधान पति करीब एक माह से मंदिर परिसर में उससे आए दिन छेड़छाड़ करता रहा है। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला ने पूर्व प्रधान पति के विरुद्ध छेड़छाड़, आपत्तिजनक टिप्पणी करने व जान को खतरा बताते हुए तहरीर दी। वहीं, इस संबंध पूर्व प्रधान पति का कहना है कि महिला का पति राशन डीलर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत गांव के डीलर को राशन मिला था। डीलर ने गांव में राशन नहीं वितरित किया। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। शिकायत वापस लेने के लिए गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। महिला के तमाम आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें