रोज लग रहा जाम, नहीं कोई इंतजाम
- हाईवे पर बेपटरी हुई व्यवस्था, जाम में हांफे यात्री
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। हाईवे स्थित मोदीपुरम के पल्हैड़ा चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हाईवे पर एक सप्ताह से लगातार जाम लग रहा है, लेकिन अभी तक कोई समाधान अधिकारी नहीं निकाल पाए हैं। गर्मी और जाम के कारण यात्रियों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार लग रहा जाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। जाम दिन और रात में बढ़ता जा रहा है। दिन में 10 से 12 घंटे तक लग रहे जाम में वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया और शाम तक रुक रुककर लगता रहा। सबसे ज्यादा परेशानी दौराला की तरफ से आने वाले वाहनों के चलते हो रही थी। हाईवे पर जाम लगा तो यात्री वाहन लेकर पल्लवुररम फेज दो से फेज वन की और चल दिए, लेकिन पल्हैड़ा चौराहे पर ही जाम में फंस गए। इस कारण से दोपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो गया। आए दिन लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन और निर्माणाधीन कंपनी गंभीर नहीं है।