फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा सेल्समैन से 70 हजार लूट स्कूटी छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा सेल्समैन से 70 हजार व स्कूटी लूटी
विज्ञापन

- यूपी-100 के पीछा करने पर स्कूटी छोड़ भागे बदमाश
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लिया

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में बदमाश हथियारों के बल पर दवाईयों के सेल्समैन से 70 हजार की नकदी व स्कूटी लूटकर फरार हो गये। लोगों की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तभी बदमाश स्कूटी छोड़कर फरार हो गये। इंचौली निवासी गुफरान दवाईयों का सेल्समैन है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही सैनी गांव के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने गुफरान को रोक लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर गुफरान से 70 हजार की नकदी और स्कूटी छीन ली। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इसी दौरान बदमाश फरार हो गये। लोगों की मदद से कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ी। खुद को घिरता देख बदमाश बीच रासते में स्कूटी लावारिस अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लिया। जबकि घायल गुफरान को डाक्टरी के लिए भिजवाया। वहीं दूसरी ओर, बदमाशों ने इंचौली-लावड़ मार्ग पर रोडवेज बस में एक व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और पौने दो लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें