फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को लगाए जाएंगे नि:शुल्क पेसमेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जसवंत राय स्पेशियलिटी अस्पताल ने बोस्टन कार्डियक फाउंडेशन (यूएसए) के साथ मिलकर अस्पताल कैंपस में साल में दो बार फ्री स्थायी पेसमेकर कैंप लगाने का निर्णय लिया है। अब 11 अगस्त को यहां शिविर लगाया जाएगा। शिविर के लिए चुने गए मरीजों के पेसमेकर, अस्पताल का चार्ज, दवाइयां, पैथोलॉजी जांच और परामर्श निशुल्क रहेगा। पेसमेकर लगाने के बाद मेडिकल फॉलोअप भी फ्री किया जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों का आकलन डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. एस कुमार करेंगे। पेसमेकर लगाने में डॉ. सलिल मिड्ढा, डॉ. राजीव अग्रवाल और डॉ. राकेश मौर्या की भूमिका होगी। कैंप के संयोजक और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साल 2001 से अब तक 400 मरीजों को नि:शुल्क पेसमेकर लगाए जा चुके हैं। शिविर के अलावा भी आवश्यकता पड़ने पर निर्धन मरीजों को पेसमेकर लगाए जाते हैं। इस साल फरवरी 2019 में 20 मरीजों को निशुल्क पेसमेकर लगाए गए थे। एक पेसमेकर लगाने में करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है। अगले साल 2020 में समाज के सहयोग से करीब 15-20 मरीजों को फ्री पेसमेकर लगाने की योजना है। पेसमेकर के लिए मरीज अपना रजिस्ट्रेशन 9927200310, 9012100055, 9917100209, 9917758886 करा सकते हैं। इस दौरान डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राकेश मौर्या, डॉ. एसपी अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार, राजीव रस्तोगी और अशोक राजवंशी मौजूद रहे। डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पेसमेकर लगाने में करीब 30 मिनट का समय लगता है। एक पेसमेकर 10 से 15 साल चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें