फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दो का सुराग नहीं, केपीएस के चेयरमैन को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दो का सुराग नहीं, केपीएस के चेयरमैन को जमानत
विज्ञापन

28 मार्च को मुकुट महल होटल से फरार हुआ था बद्दो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कुख्यात बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में करण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इस मामले में तीन व्यापारियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। वहीं, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का पुलिस और एसटीएफ को कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बद्दो पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है।
कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फतेहगढ़ जेल से गाजियाबाद में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान दरोगा और पांच अन्य पुलिसकर्मियों की साठगांठ से 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो मेरठ मे दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल पहुंचा था। जहां पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर कुख्यात पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज हुआ था। जिसमें छह पुलिसकर्मियों को जेल भेजा गया था। वहीं, आठ अन्य व्यापारियों पर आरोप था कि उन्होंने बद्दो को पुलिस कस्टडी से भगाया था। जिसके बाद पुलिस ने करण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन भानू प्रताप सिंह को भी जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व मंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि हाईकोर्ट से भानू प्रताप सिंह को जमानत मिल गई है। इससे पहले व्यापारी सोनू सहगल, डिपिन सूरी, लल्लू मक्क्ड़ को भी पहले ही जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें