डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्ट्रक्चर पर खड़े हुए सरिए
- मोहिउद्दीनपुर के पास सड़क के दोनों ओर स्ट्रक्चर निर्माण किया जाएगा
- बारिश से पहले स्ट्रक्चर कार्य को पूरा किए जाने का है लक्ष्य
मेरठ। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अंतर्गत खुर्जा से लुधियाना तक बनाए जाने वाले सिंगल ट्रैक के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। मेरठ क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर के पास एक रेलवे ब्रिज और एक ओवरब्रिज बनाया जाना है। रेलवे ब्रिज के कार्य के लिए स्ट्रक्चर निर्माण 15 मई से शुरू कर दिया गया था। इस निर्माण कार्य में अब सरिये खड़े कर दिए गए हैं। अगले एक-दो दिन में यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रेलवे लाइन के दूसरी तरफ तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पांच महीने पहले मोहिउद्दीनपुर साइट पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य शुरू किया गया था। हालांकि, बारिश और अन्य कारणों के चलते शुुरुआत में कार्य में व्यवधान आया, लेकिन इसके बाद इंजीनियरों ने कार्य को तेज गति से बढ़ाया। मानसून शुरू होने से पहले इंजीनियर फ्रेट कॉरिडोर के स्ट्रक्चर को तैयार करने में जुटे हैं। जिससे बारिश के समय इस बार प्रोजेक्ट की गति धीमी न हो सके।
बुधवार को भी साईट पर तेज गति से कार्य चलता रहा। इंजीनियरों की टीम रेलवे ओवरब्रिज के स्ट्रक्चर पर सरिए को बिछाने का कार्य कर रही थी। हालांकि, सरिए को खड़ा कर लिया गया है। इंजीनियरों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में सरिए का कार्य खत्म कर दिया जाएगा। वहीं, सड़क के दूसरे छोर पर स्ट्रक्चर को खड़ा करने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
यह है प्रोजेक्ट
कुल किलोमीटर - 1856
कोलकाता से लुधियाना तक
डबल ट्रैक 1409 किमी
पश्चिम बंगाल के दनकौनी से खुर्जा तक
सिंगल ट्रैक - 447
खुर्जा से लुधियाना तक