फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चस्व को लेकर मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

खरखौदा। वर्चस्व को लेकर चली आ रही गांव कैली व गांव कूड़ी के युवकों में मारपीट लगातार बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को गांव कैली निवासी दो युवकों पर कई युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरों पर कई बार हमले कर चुके हैं। मंगलवार को भी गांव कैली निवासी राजू त्यागी पुत्र सुंदर त्यागी व ऋषिराज त्यागी पुत्र अमरनाथ और एक अन्य युवक खेतों में काम करने गए थे। जब शाम को वे बाइक सेे आ रहे थे तो पीछे से आए गांव कूड़ी निवासी करीब दर्जनभर युवकों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने पहुंच दोनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें