फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर, नगदी, बकरे लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। खानपुर बांगर गांव के जंगल में सोमवार रात बदमाशों ने फार्म पर रहने वाले परिवार को बंधक बनाकर नगदी, जेवर और बकरे लूट लिए। बंधनमुक्त होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्राम खानपुर निवासी हुमायूं ने खानपुर परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित अपने खेतों पर बकरी फार्म बना रखा है। मजदूर इरफान का परिवार फार्म की देखरेख करता है। सोमवार रात दो बदमाश फार्म की दीवार फांदकर घुस गए और इरफान उसकी पत्नी महनाज, बेटी नगमा, जम्मो, भाई आसिफ व उसकी पत्नी तहसीन को बंधक बना कर दस हजार रुपये, चांदी की पाजेब, लोंग और आठ बकरे लूट लिए और पैदल ही फरार हो गए। काफी देर बाद परिजनों ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में कांबिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित मजदूर ने तहरीर नहीं दी।
गृहक्लेश में युवक ने जहर खाया, मौत
परीक्षितगढ़। गांव बली निवासी शामून (32) पुत्र नसरु ने गृहक्लेश के चलते सोमवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। शामून दो बहन और तीन भाइयों में से सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें