फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने उठाया कानून व्यवस्था और किसानों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने उठाया कानून व्यवस्था और किसानों का मुद्दा
विज्ञापन

मेरठ। सपाइयों ने सोमवार को कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और किसानों का मुद्दा उठाया। सपाइयों के एक ग्रुप ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और दूसरे ग्रुप ने एडीजी को ज्ञापन सौंपा।
एडीजी प्रशांत कुमार से मिलने पहुंचे सपाइयों ने बढ़ते अपराध, निरंकुश शराब माफिया, महिला उत्पीड़न और किसानों के शोषण के संबंध में एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। उन्होंने खरखौदा में बच्ची की हत्या मामले में दोषियों के विरुद्ध राष्ट्र्रीय सुरक्षा कानून लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब माफियाओं के कारण जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने आबकारी विभाग पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं को लेकर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। यह भी कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं का पुलिस पर अनुचित दबाव न माना जाए, तथा केस की विवेचना में पारदर्शिता बरती जाए। गन्ने का भुगतान न करने पर गन्ना मिल मालिकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। परतापुर में हुई निर्मम हत्या के दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।
विज्ञापन

इसके अलावा सपाइयों ने तीन पत्रकारों को जेल भेजने के मामले में यूपी सरकार की निंदा की और उन्हें जेल से छुड़ाने की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जिला पंचायद सदस्य नवाजिश शाहिद, जिलाध्यक्ष युवजन सभा रिहानुद्दीन और विपिन मनोठिया आदि रहे।
दूसरी तरफ, सपा के एक अन्य ग्रुप ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। सपाइयों ने कहा कि पूरे देश, प्रदेश व जिले में हो रही ध्वस्त कानून व्यवस्था और अलीगढ़ जिले मे ढाई साल की बच्ची के साथ हुई घटना के दोषियों को कठोरतम सजा की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल अग्रवाल, जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला सचिव निरंजन सिंह, जिला सचिव आदिल चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवजन सभा बाबर चौहान, छात्र नेता सम्राट मलिक, पूर्व प्रवक्ता डॉ विजय राठी और जिलाध्यक्ष पिछडा वर्ग गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपाइयों की अंतर्कलह आई सामने, बनते जा रहे दो खेमे
मेरठ। सपा नेताओं के बीच अंतर्कलह सोमवार को खुलकर सामने आ गई। सपा केपुराने नेता जहां एक साथ एडीजी के पास पहुंचे, वहीं अधिकांश युवा नेताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। हालांकि कोई भी अभी इस मामले में खुलकर नहीं बोल रहा है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि दो खेमे बनते जा रहे हैं। जब भी सपाई किसी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हैं तो युवा सपा नेता अपने को अलग-थलग पाते हैं। उन्हें लगता है कि पुुराने नेता इस तरह उन्हें कभी आगे बढ़ने नहीं देंगे। लिहाजा वह पुराने नेताओं से अलग विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं, उनका कहना है कि सरकार की निष्क्रियता के मुद्दे उठाने थे, जो दो जगह उठाए गए हैं। वहीं सपा नेता सम्राट मलिक का कहना है कि कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन का उनका कार्यक्रम पहले से तय था। एडीजी को ज्ञापन देने की जानकारी उन्हें या उनकेसाथ कलक्ट्रेट पर मौजूद सपाइयों को नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें