बजाज शुगर मिल में 50 फीट से गिरकर मजदूर की मौत
सरूरपुर। बजाज शुगर मिल किनौनी के मिल हाउस में काम कर रहा ठेकेदार के मजदूर की 50 फीट की ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने मिल परिसर पहुंचकर मुआवजे की मांग की। मिल प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 12 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उसे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव किनौनी निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र अतर सिंह बजाज शुगर मिल किनौनी के मिल हाउस में ठेकेदार के पास वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह 9 बजे रोहित मिल हाउस में काम कर रहा था। जब वह 50 फीट की ऊंचाई से जीने के रास्ते प्लेट लेकर नीचे उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर जा गिरा। गंभीर हालत में रोहित को मिल प्रबंधन ने कैलाशी हॉस्पिटल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी रोहित के परिजनों को दी गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिज ग्रामीणों के साथ परिजन मिल परिसर पहुंचे। वहां मिल प्रबंधन से मुआवजा की मांग की। दो घंटे के विरोध के बाद मिल प्रबंधन से वार्ता कर यूनिट हैड केपी सिंह ने रोहित के परिजनों को 12 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मुआवजे की घोषणा के बाद परिजन शांत हुए। वहीं, पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान यूनिट हैड केपी सिंह, विधायक के भाई हरेंद्र सिंह, मनीष दहिया आदि सहित थाना पुलिस मौजद रही।