फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने की पंचायत, मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत की अध्यक्षता धर्मसिंह छुर और संचालन जगबीर सिंह दबथुवा ने किया किया। भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक माह की 15 या 16 तारीख को तहसील मुख्यालय पर मासिक बैठक होती है। इस बार तीन दिवसीय 16 से 18 जून को हरिद्वार में भाकियू का चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। जिस कारण इस बार 10 जून को मासिक पंचायत हुई। जिसमें आवारा पशुओं के लिये न्याय पंचायत क्षेत्र में एक गोशाला निर्माण की मांग रखी गई। वर्ष 2018-19 का किसानों का बकाया गन्ना भुगतान अविलंब कराये जाने की मांग की। देहात क्षेत्र में निर्बाध 18 से 20 घंटे विद्युत सप्लाई दिलवाए जाने की मांग की। गंगनहर पटरी पर बहादरपुर के जंगल में टायर से तेल निकालने की फैक्टरी संचालित हो रही हैं। उसे बंद कराने की मांग की गई। निर्णय के बाद एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, जिला महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी, तहसील अध्यक्ष विनेश प्रधान छुर, बबलू जाटौली, प्रमोद चौधरी, हरेंद्र जानी, सुरेंद्र दौरालिया, असफाक जैनपुर, सुरेशपाल सरूरपुर व वीरपाल नंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें