फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की स्कूटी मथुरा में, ई-चालान कटा मेरठ में,एसपी ट्रैफिक से की शिकायत

Sun, 09 Jun 2019 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
नितिन तिवारी - एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
मामला मेरठ शहर का है। यहां एक फौजी की स्कूटी मथुरा में है और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी का ई-चालान मेरठ में काट दिया। इस फौजी के मथुरा स्थित घर पर जब करीब चार माह बाद ई-चालान पहुंचा तो इसका पता चला। शनिवार को फौजी ने एसपी ट्रैफिक मेरठ से मिलकर शिकायत की। एसपी ट्रैफिक ने संबंधित एचसीपी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


मूलरूप से मोहल्ला भटीपुरा गढ़ रोड मेरठ निवासी नीटू सिंह काजला सेना में सिपाही हैं। उनका परिवार मथुरा में रह रहा है, जबकि नीटू सिंह वर्तमान में दिल्ली में सेना के एक उच्चाधिकारी के साथ तैनात हैं। नीटू सिंह का कहना है कि उनके मथुरा स्थित घर पर जो ई-चालान पहुंचा, उसमें उनकी स्कूटी का ई-चालान काटने की तिथि 21 फरवरी 2019 दर्ज है।

चालान में लिखा है कि मोबाइल पर बात करते समय ड्राइविंग की गई। चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का भी नियम तोड़ा गया। लालकुर्ती में सेंट थॉमस स्कूल के पास ट्रैफिक पुलिस ने यह ई-चालान काटा। चालान का शमन शुल्क 200 रुपये लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी ने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से कहा कि हो सकता है कि उसके स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर की किसी दूसरे व्यक्ति ने फर्जी तरीके से नंबर प्लेट लगा रखी हो। क्योंकि वह अपनी स्कूटी मेरठ लेकर आया ही नहीं। चालान के साथ स्कूटी चालक का फोटो भी नहीं है। ऐसे में पुलिस ने ई- चालान कैसे कर दिया।

पहले भी चर्चा में रहे ई-चालान
ई-चालान के कुछ ऐसे मामले भी चर्चा में रहे हैं, जिनमें ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के स्कूटी चलाने के नाम पर दो माह में सात ई-चालान काटे थे। जबकि ऐसे जिन वाहन चालकों के नाम व पतों पर ये चालान भेजे गए थे, उनके पास स्कूटी नहीं कार थी। ऐसे ही एक चालक ने तो हेलमेट लगाकर कार चलाकर अपना विरोध जाहिर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें