फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल लगाते समय उतरे करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव सौदत्त में सबमर्सिबल लगातेे के बाद उसे चेक करते समय उतरे करंट से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

सौदत्त गांव निवासी ताज मोहम्मद के मकान में बहरोड़ा निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र मुनकाद अन्य लोगों के साथ सबमर्सिबल लगा रहा था। सबमर्सिबल लगाने के बाद मिस्त्री उसे चेक करने लगा। तभी वहां करंट उतर आया। इस बीच साथ काम कर रहा अहमद करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करंट की चपेट से हटाया। पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर पर बहरोड़ा गांव के सैकड़ों लोग सौदत्त जा पहुंचे। परिजनों की सहमति पर शव को गांव लाया गया और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें